जया बच्चन पर नरेश अग्रवाल के बयान से बीजेपी आलाकमान नाराज, दी गई नसीहत

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल ने पार्टी में आते ही जिस तरह से सपा सांसद जया बच्चन पर विवादित बयान दिया, उस पर हंगामा मच गया है। नरेश अग्रवाल की टिप्पणी पर दूसरे दलों के साथ-साथ बीजेपी के भी कई नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए। इस बीच पार्टी आलाकमान भी उनसे नाराज बताया जा रहा है। पार्टी की ओर से नरेश अग्रवाल को नसीहत दी गई है।

बयान पर बढ़ा विवाद

बयान पर बढ़ा विवाद

जया बच्चन को लेकर टिप्पणी करके मुश्किल में फंसे नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को पूरे मामले पर माफी मांग ली है। बावजूद इसके उनके बयान पर हंगामे का दौर जारी है, इस बीच खबर है कि नरेश अग्रवाल के बयान से बीजेपी आलाकमान काफी नाराज बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व ने नरेश अग्रवाल को पार्टी लाइन का ध्यान रखने की नसीहत दी है। पार्टी की ओर से उनको बेवजह की बयानबाजी से बचने की बात कही गई है।

नरेश अग्रवाल सोमवार को बीजेपी में हुए शामिल

नरेश अग्रवाल सोमवार को बीजेपी में हुए शामिल

सोमवार को नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए, इसी दौरान उन्होंने कहा था कि सपा ने एक डांस करने वाली (जया बच्चन) के लिए उनका टिकट काट दिया, फिल्मों में काम करने वाली से मेरी हैसियत कम कर दी गई। उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया, मैंने इसको भी उचित नहीं समझा। उनके इसी बयान पर विवाद बढ़ गया। जिसको लेकर पार्टी आलाकमान ने उनसे नाराजगी जताई। पार्टी ने उनको बेवजह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है।

जया बच्चन को लेकर की थी टिप्पणी

जया बच्चन को लेकर की थी टिप्पणी

दूसरी ओर से नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके बयान पर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच मंगलवार को नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। वहीं नरेश अग्रवाल के बयान पर जया बच्चन ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं जिद्दी औरत हूं, इस मुद्दे पर मैं कुछ नहीं कहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+