देशभर में मोदी मैजिक, लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी: सर्वे

narendra modi
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा खुशखबरी की बात है। ताजा सर्वे में ये बात सामने आई है कि लोकसभा चुनाव 2014 के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आने वाली है। एबीपी न्यूज नीलसन के सर्वे के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी 217 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है जबकि कांग्रेस करीब 73 सीटें ही जीत पाएगी।

सर्वे के मुताबिक भाजपा को 217 सीटें और राजग को 236 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में जहां बाजपा मैदान मारती दिख रही है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस मात्र 73 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। जबकि आम आदमी पार्टी को करीब 10 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस के दक्षिण में कुछ सफल रहने के आसार हैं जबकि लोकसभा चुनावों में पहली बार किस्मत आजमा रही आप उत्तर भारत में सीटें जीत सकती है। वहीं पीएम के तौर पर 57 फीसदी लोगों ने भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को पसंद किया है जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में राय केवल 18 फीसदी लोगों ने जताई। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल मात्र 3 फीसदी प्रतिभागियों की पसंद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+