नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर भाजपा ने ली चुटकी, अमरिंदर बोले- मैंने तो पहले ही कहा था
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर भाजपा ने ली चुटकी, कहा- स्टूडेंट के आने से पहले ही गुरु चला गया
चंडीगढ़, 27 सितंबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी आलाकमान ने करीब दो महीने पहले उस समय के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। ऐसे में सिद्धू के इस्तीफे से सियासी जानकार चौंक गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर चुटकी ली है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिद्धू के इस्तीफे पर कई ट्वीट किए हैं।

Recommended Video
संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा है- 'वो दो आयें नहीं.. एक चला गया .. छा गए गुरु।' एक और ट्ववीट में उन्होंने लिखाा- 'Students के आने से पहले गुरु चला गया। संबित ने हाल ही में पंजाब के घटनाक्रम के बाद गांधी परिवार के शिमला जाने से जोड़ते हुए ये चुटकी ली है।
पंजाब के मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पर्टी के नेता राघव चड्ढा ने सिद्धू के इस्तीफे पर कहा है कि कांग्रेस में पूर्ण अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब के लोग इन स्वार्थी नेताओं से एक स्थिर, प्रगतिशील और समावेशी प्रशासन देने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? जिस राज्य की सीमा पाकिस्तान से 550 किलोमीटर है, उस पर इन लोगों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?
अमरिंदर ने भी कसा तंज
नवजोत सिंह सिद्धू के कड़े विरोधी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार को इशारा करते हुए ट्वीट किया, मैंने आपसे कहा था कि वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए ठीक नहीं है।
सिद्धू ने क्या कहा है
नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में लिखा है- किसी इंसान में गिरावट की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications