मोदी विरोध करते-करते भारत के खिलाफ हो गई है कांग्रेस: भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 2019 में भाजपा की सत्ता में वापसी से भारत के 'हिन्दू पाकिस्तान' बनने के बयान को भाजपा ने देश विरोधी कहा है। भाजपा प्रवक्ता शशि थरूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और उसके नेता मोदी विरोध करते-करते भारत, भारत की सेना और भारत के संविधान पर भी हमले कर रहे हैं। संबित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, शशि थरूर और राहुल गांधी हिन्दुस्तान के खिलाफ अनर्गल बोलने से बाज नहीं आ रहें है, जो कि अस्वीकार्य है।

कांग्रेस ने हिन्दुओं पर प्रहार किया

कांग्रेस ने हिन्दुओं पर प्रहार किया

पात्रा ने कहा, 'शशि थरूर का कहना कि अगर 2019 में भाजपा सरकार बनाती है तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा, इससे ज्यादा आपत्तिजनक विषय भारत के लिए और कोई नहीं हो सकता है। 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है। मोदी जी और भाजपा से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गयी है और हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।'

भारत को नीचा दिखा रही कांग्रेस

भारत को नीचा दिखा रही कांग्रेस

पात्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के लिए भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं और हिन्दुओं को बदनाम करते हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी से लेकर निचली कतार के नेताओं तक सभी कांग्रेस नेता हिन्दुओं के ऊपर लगातार प्राहर करते रहे हैं और लगातार हिन्दुओं को बदनाम करते रहे हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी हिन्दुओं और देश से माफी मांगें।

 ये बोले थे शशि थरूर

ये बोले थे शशि थरूर

शशि थरूर ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि 2019 में अगर भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करती है तो ऐसा लगता है कि हमारा लोकतांत्रिक संविधान नहीं बचेगा। वो संविधान को खत्म कर देंगे और अपना एक नया संविधान लिख देंगे, जो 'हिंदू राष्ट्र' के सिद्धांतों पर आधारित होगा। जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए जगह नहीं होगी और भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा। थरूर ने कहा कि यह वो भारत नहीं होगा जिसके लिए महात्मा गांधी, नेहरू, कलाम और दूसरे हमारे स्वतंत्रता सेनानी लड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+