पीएम मोदी पर AAP नेता ने की अपमानजनक टिप्पणी, भाजपा बोली- इससे पता चलता है कि मंशा क्या है

पीएम मोदी पर "आप" नेता ने की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा बोली- इससे पता चलता है कि मंशा क्या है

Gujarat AAP leader comment on PM Modi: गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया पीएम मोदी के राज्‍य पहुंचकर अपनी पार्टी को यहां मजबूत करने के लिए दौरे लगा रहे हैं। वहीं रविवार को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के इन्‍चार्ज अमिता मालवीय ने ट्टिटर पर वीडियो शेयर किया जिसमें गुजरात के आप पार्टी के संयोजक गोपाल इटालिया पीएम मोदी के लिए अपमानजनक टिप्‍पणी करते हुए सुना जा सकता है। वहीं अब इस वीडियो पर भाजपा के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने सोमवार को इस पर प्रतिक्रिया दी है।

sambitpatra

गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी को बोली थी ये बात

आप पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा भाजपा आईटी सेल द्वारा शेयर किए वीडियो में पीएम मोदी को "नीच आदमी" कहते हुए सुना जा सकता है। ये वीडियो अभी का नहीं है ये वीडियो 2019 का है और इसे आम चुनावों के दौरान बनाया गया था। मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए इस हरकत को भारत और राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान कहा था। ।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दी ये प्रतिक्रिया

आप द्वारा पीएम के संदर्भ में जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह"आप को बेनकाब करती है और दिखाती है कि उनकी मंशा क्या है। उन्‍होंने कहा किसी भी प्रधान मंत्री को "नीच आदमी" नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि सभी प्रधान मंत्री लोकतांत्रिक रूप से चुने जाते हैं और उन्हें नीच आदमी कहना देश की संसदीय प्रक्रिया और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है।

संबित पात्रा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा

आप को भी वो परिणाम भुगतना पड़ेगा जैसा की कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर को पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने के बाद पड़ा था। संबित पात्रा ने कहा प्रधान मंत्री मोदी गुजरात से हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी का उपयोग करना गुजरात का अपमान है ये हर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है। उन्‍होंने कहा पूरे देश में कांग्रेस का हाल सभी ने देखा है। अरविंद केजरीवाल आज ठीक उसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+