Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा के पास प्रियंका से खूबसूरत प्रचारक हैं तो दिखाइए, सेवा भी कराइए: आजम खां

कटियार ने कहा था कि उनकी पार्टी में प्रियंका से ज्यादा खूबसूरत महिलाएं स्टार प्रचारक हैं, बीजेपी में खूबसूरत महिलाओं की कमी नहीं है।

रामपुर। भाजपा नेता विनय कटियार ने कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी करके एक नए बवाल को जन्म दिया है। जिस पर कांग्रेस ने जहां तीखा रियेक्शन दिया है, वहीं सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने तीखी लेकिन विवादित प्रतिक्रिया दी है।

BJP's Vinay Katiyar makes sexist comment about Priyanka Gandhi: SP leader Azam Khan's Reaction

प्रियंका से खूबसूरत प्रचारक हैं तो दिखाइए, सेवा भी कराइए

आजम खान ने कहा कि 'अरे तो दिखाइए न...दिखाइए भी और हो सके ते सेवा भी कराइए। समाज की सेवा करें...कौन मना करता है?' मुझे पता नहीं कि प्रियंका गांधी कितनी खूबसूरत है, ये राजनीति का मंच है, जहां आदमी-औरत और खूबसूरत जैसा कुछ नहीं होता है। विनय कटियार की आलोचना करते हुए आजम खान ने कहा कि उन्हें इस तरह की बकवास नहीं करनी चाहिए, उनको शोभा नहीं देता है।


बीजेपी में खूबसूरत महिलाओं की कमी नहीं

आपको बता दें कि कटियार ने कहा था कि उनकी पार्टी में प्रियंका से ज्यादा खूबसूरत महिलाएं स्टार प्रचारक हैं, बीजेपी में खूबसूरत महिलाओं की कमी नहीं है। जहां खड़ा कर देंगे, उनसे ज्यादा वोट ला सकती हैं। जिसके बाद यह विवाद हुआ। प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

'शर्मनाक मानसिकता' को उजागर

कटियार के इस बयान पर प्रियंका ने कहा था कि इससे महिलाओं को लेकर बीजेपी की सोच बेनकाब हो गई है जबकि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विनय कटियार के 'महिलाओं के प्रति विद्वेषपूर्ण और भद्दे' बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी 'शर्मनाक मानसिकता' को उजागर करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+