यूपी-बिहार उपचुनाव: 282 से खिसक कर 272 पर पहुंची बीजेपी, 2019 के लिए खतरे की घंटी
2014 के आम चुनाव के बाद लोकसभा की 20 सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं। इनमें भाजपा को केवल तीन सीटें मिली हैं।
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपी और बिहार में हुए उपचुनाव के नतीजों ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। लोकसभा उपचुनावों परिणाम आने के बाद सदन में भाजपा के सीटों की संख्या 2014 के 282 से घटकर 272 पर पहुंच गई है। यूपी में जहां बीजेपी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की सीट बचाने में भी नाकामयाब रही, वहीं यह लगातार तीसरा उपचुनाव है जब बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले एक फरवरी को राजस्थान की दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीटों पर जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 28 फरवरी को मध्यप्रदेश उपचुनाव में भी बीजेपी की शिकस्त हुई थी।

2014 के आम चुनाव के बाद लोकसभा की 20 सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं। इनमें भाजपा को केवल तीन सीटें मिली हैं। यह अलग बात है कि इनमें से अधिकतर सीटें भाजपा के पास नहीं थीं। इस साल छह लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए जिनमें भाजपा एक पर भी नहीं जीती। ये उपचुनाव राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए। उत्तर भारत के इन राज्यों में बड़ी संख्या में लोकसभा की सीटें हैं। उपचुनावों में बीजेपी की हार 2019 के आम चुनाव के लिए खतरे की घंटी है।
2014 के बाद हुए उपचुनाव
साल--- क्षेत्र--- विजेता दल
2014--- मेडक--- टीआरएस
2014--- वडोदरा--- भाजपा
2014--- मैनपुरी--- सपा
2014---बीड--- भाजपा
2014---कंधमाल--- बीजद
2015--- बनगाव--- टीएमसी
2015--- वारंगल--- टीआरएस
2015--- रतलाम--- कांग्रेस
2016--- शहडोल--- भाजपा
2016--- तमलुक---टीएमसी
2016--- कूचबिहार---टीएमसी
2017--- मलप्पुरम--- आइयूएमएल
2017--- गुरदासपुर--- कांग्रेस
2017--- श्रीनगर--- जेकेएनसी
2018--- अलवर--- कांग्रेस
2018--- अजमेर--- कांग्रेस
2018--- उलबेरिया--- टीएमसी
2018--- गोरखपुर--- सपा
2018--- फूलपुर--- सपा
2018--- अररिया--- राजद
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications