गुजरात के लोग मोदी जी के मॉडल को नहीं मानते: राहुल गांधी
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल में आए विधानसभा नतीजों के बात प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। संसद से बाहर निकलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह हमारे लिए काफी अच्छे चुनाव नतीजे हैं। हम गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हैं। राहुल ने कहा कि, जब हम गुजरात गए थे तो कहा गया था कि कांग्रेस पार्टी भाजपा से जीत नहीं रही है। लेकिन, तीन महीने हमने और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मेहनत की, जिसका असर देखने को मिला। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी का जो मॉडल है उसे गुजरात के लोग मानते नहीं हैं। ये प्रोपेगंडा बहुत अच्छा है। मोदी इसपर सवालों का जवाब नहीं देते हैं।

राहुल ने कहा कि, मैं गुजरात और हिमाचल के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं और जो जीते हैं उन्हें बधाई देता हूं। राहुल ने बताया कि, 3 महीने में गुजरात और गुजरात की जनता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। पक्ष या विपक्ष की लड़ाई में जितना गुस्सा हो, पैसा हो और ताकत हो उसे आप प्यार से और भाईचारे से हरा सकते हैं।
राहुल ने कहा, नतीजे आने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये विकास की जीत है। जबकी यह अजीब बात है। क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान विकास, जीएसटी और नोटबंदी की कहीं भी बात नहीं की। यह मोदी जी की क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़े करता है। क्योंकि मोदी ने नॉनस्टॉप भ्रष्टाचार की बात की। लेकिन अमित शाह के बेटे और राफेल पर एक शब्द नहीं बोलें। यह उनपर सवाल खड़ा करता है।












Click it and Unblock the Notifications