क्या नवीन पटनायक एनडीए को देंगे समर्थन? सवाल पर भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, केंद्र में बीजेपी सरकार की वापसी हो सकती है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनाव प्रचार की समाप्ति पर कहा था कि बीजेपी 300 के आंकड़े को पार करेगी। वहीं, पीएम मोदी ने भी बहुमत हासिल करने की बात कही थी। बीजेपी को उम्मीद है कि पार्टी ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसी मुद्दे पर बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा का बड़ा बयान आया है।

ओडिशा में अगला सीएम कौन होगा? क्या बोले बीजेपी नेता

ओडिशा में अगला सीएम कौन होगा? क्या बोले बीजेपी नेता

ओडिशा का अगला सीएम कौन होगा, इस सवाल के जवाब में बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा ने कहा, 'मैं बहुत खोजबीन के बाद बीजेपी में शामिल हुआ था। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा। बीजेपी में बहुत प्रतिभाशाली लोग हैं, जो कोई भी जिम्मेदारी लेता है, हम एक-दूसरे के साथ सहयोग करेंगे।' पांडा से पूछा गया कि क्या बीजद एनडीए को समर्थन देगी।

'300 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा'

इस सवाल के जवाब में बैजयंत जय पांडा ने कहा, मेरी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा है कि हमें 300 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा है। हम एनडीए के सहयोगियों के साथ सरकार बनाएंगे। अगर राष्ट्रीय मूड को देखते हुए अन्य पार्टियां भी इसमें शामिल होना चाहती हैं, तो मुझे लगता है कि बीजेपी इसपर खुले दिमाग से काम करेगी।' पांडा चुनाव से पहले ही बीजेडी छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। पांडा ने ओडिशा में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन का दावा किया है।

क्या बीजद एनडीए को देगी समर्थन, बीजेपी ने दिया बयान

इसके पहले, सोमवार को जय पांडा ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि 23 मई को आने वाले चुनाव परिणामों के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल गलत हो सकते हैं, लेकिन हमेशा नहीं। बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल एनडीए सरकार को बहुमत मिलने का अनुमान जता रहे हैं। पोल ऑफ पोल्स में भी एनडीए को 300 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार यानी 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+