जब सदन में विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को किया ट्रोल, कहा- 'गोली मारो मिनिस्टर'

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के चुनाव में 'गोली मारो' नारे लगवाने के बाद सुर्खियों में आए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के निशाने पर आ गए। सदन में विपक्षी दलों के सांसदों ने अनुराग ठाकुर को 'गोली मारो मिनिस्टर' कहकर ट्रोल किया। सोमवार को जैसे ही मंत्री सदन में कुछ कागजात रखने के लिए आए, सांसदों ने उनका स्वागत "गोलो मारो मंत्री" के नारों के साथ किया। कुछ विपक्षी नेताओं ने यहां तक कहा कि उन्होंने गोलियां चलाईं।

BJPs Anurag Thakur Trolled by opposition members in Rajya Sabha with his goli maaro slogan

बता दें कि, दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान अनुराग ठाकुर एक रैली के दौरान अपने समर्थकों के साथ देश के गद्दारों को, गोली मारो..... नारे लगाते दिखे थे। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था। दरअसल बीजेपी के समर्थक हाल ही में आए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को द्रेशद्रोही करार दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का एक वर्ग से लगातार अपने भाषणों में इस तरह के घृणास्पद बयान देते नजर आ रहे हैं।

उधर सोमवार को दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने के लिए अड़े विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि इस पर हर मुद्दे पर सरकार होली के बाद लोकसभा में चर्चा कराने के लिये तैयार है। उनके इस प्रस्ताव पर विपक्षी सांसद भड़क गए और पन्ने फाड़कर स्पीकर की ओर फेंकने लगे। ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्ष के सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि सदन में प्ले कार्ड लाना ठीक नहीं।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था सोमवार को सत्तापक्ष ने उसे दिल्ली हिंसा का मुद्दा उठाने नहीं दिया और भाजपा के कुछ सदस्यों ने उसकी दलित महिला सांसद राम्या हरिदास पर हाथ भी उठाया। मुख्य विपक्षी पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में दिल्ली हिंसा के विषय पर हंगामा किया जिसके बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+