AAP पर BJP का पलटवार, कहा- अरविंद केजरीवाल के पास हैं 3 वोटर कार्ड
नई दिल्ली। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के गौतम गंभीर की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवारी पर सवाल उठाए थे। इसमें कहा गया था कि गंभीर का वोटर लिस्ट में दो बार नाम है और वे दो जगह से मतदाता हैं। इसके पलटवार में अब बीजेपी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 2013 में 3 वोटर कार्ड रखने के आरोप लगाए हैं।

'केजरीवाल की पत्नी के पास भी हैं 3 वोटर आईडी'
बीजेपी के प्रवक्ता ने केजरीवाल पर 3 वोटर आईडी रखने के आरोप के साथ ही उनकी पत्नी पर भी यही आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल की पत्नी के पास अभी तीन वोटर आईडी कार्ड हैं। ये कार्ड दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल के हैं।

'ठीक है तो गंभीर और केजरीवाल दोनों को चुनाव के लिए अयोग्य मान लो'
बीजेपी के इन आरोपों पर आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि- मुख्यमंत्री की पत्नी राजनीति से बाहर है। साथ ही अगर केजरीवाल के मामले में बीजेपी बराबरी करना चाहती हैं तो केजरीवाल और गौतम गंभीर दोनों को ही लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी के लिए अयोग्य करार दे दिया जाए। वहीं बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि गंभीर के नामांकन पत्र में सभी जानकारियां सही हैं। आप लोगों को बरगलाना चाहती है।

गौतम गंभीर पर लगे थे आरोप
आम आदमी पार्टी की स्टार उम्मीदवार अतिशी ने पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर आरोप लगाया है कि उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड है। अतिशी पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। उनका आरोप है कि गंभीर के पास दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों के वोटर आई़डीकार्ड है। आतिशी ने इसके खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की है। कोर्ट अब इस मामले में एक मई को सुनवाई करेगा।
यह भी पढ़ें- जानिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications