राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने 8 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, नहीं मिला किसी मुस्लिम को टिकट

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने शनिवार दोपहर को 8 उम्मीदवरों की सूची घोषित की है। पार्टी ने अब तक 170 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को चुनाव होना है। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। । इस लिस्ट में सवाई माधोपुर से दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी को जगह दी गई है। वहीं एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर सैनी को भी बांदीकुई से टिकट दिया गया है।

 BJP releases the third list of 8 candidates for upcoming Rajasthan Assembly elections

तीसरी सूची में करणपुर से सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, तिजारा से संदीप दायमा, जमवारामगढ़ से महेन्द्रपाल मीणा, सवाई माधोपुर से आशा मीणा, बानसूर से महेन्द्र यादव, थानागाजी से रोहिताश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. बांदीकुई से रामकिशोर सैनी और निवाई से रामसहाय वर्मा को मैदान में उतारा गया है।

 BJP releases the third list of 8 candidates for upcoming Rajasthan Assembly elections

बीजेपी की ओर जारी तीसरी सूची में भी किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं है। वहीं तीसरी सूची के साथ ही बीजेपी द्वारा कुल 170 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है और अब भी 30 उम्मीदावर बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+