हिस्ट्रीशीटर बिल्ला के साथ राहुल के संबंध, चोरी की बाइक पर घूमते फोटो वायरल

बेहतर होगा कि वो अब राहुल और बिल्ला के संबंधों का भी खुलासा कर दें। भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में होने के कारण राजनीतिकों के किसी के भी साथ फोटो खींचे जा सकते हैं। उन्होंने राहुल की आसिफ के साथ तस्वीर को दिखाते हुए यह सवाल किया कि आप इस पर क्या कहेंगे।
इससे पहले भाजपा ने फट्टा के साथ ही कांग्रेस सांसद मुहम्मद अजहरुद्दीन की भी तस्वीर जारी की थी। वहीं, फट्टा के साथ मोदी के फोटो को लेकर भाजपा के महासचिव जेपी नड्डा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करा दी है।
शिकायत के साथ प्रवर्तन निदेशालय का वह बयान भी दिया गया है जिसमें मोदी और फट्टा के बीच किसी तरह के हवाला रैकेट से इन्कार किया गया है। भाजपा का कहना है कि आयोग गलत तथ्य के प्रचार को लेकर कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करे। पार्टी ने मोदी के खिलाफ कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं द्वारा अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है और आयोग से कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications