महाराष्ट्र: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां देने का किया वादा

Recommended Video

    Maharashtra Election: BJP का Sankalp Patra जारी, One Crore jobs देने का promise | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया। मुंबई में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी का ये घोषणापत्र जारी किया। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन दोनों ही दलों ने अलग-अलग घोषणापत्र जारी किया है। बीजेपी ने इस घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' नाम दिया है।

    BJP releases partys manifesto for Maharashtra assembly elections 2019

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में मूल परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले महाराष्ट्र एक भ्रष्टाचार से ग्रसित प्रदेश था। आज देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बन गया है। बीजेपी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें, महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त प्रदेश बनाने का वादा किया गया है। इसके अलावा 5 साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा भी किया गया है।

    महाराष्ट्र संकल्प पत्र की मुख्य बातें-

    • आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त बनाने का वादा।
    • पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाने का काम किया जाएगा।
    • मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति।
    • कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाना।
    • आने वाले 5 वर्षों कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाना।

    5 साल में एक करोड़ नौकरियां

    • आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का सृजन।
    • 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराना।
    • 2022 तक प्रत्येका घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना।
    • मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश।
    • राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण।
    • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ने का काम किया जाएगा।
    • ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाना।
    • भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने का काम किया जाएगा।
    • प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे, सुनिश्चित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+