बीजेपी ने घोषित किए विधानसभा उपचुनावों के कैंडिडेट, घोसी सीट से दारा सिंह को उतारा

भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। बता दें कि केरल , उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड़ में एक-एक सीटों पर चुनाव होने हैं।

बीजेपी ने केरल की पुथुप्पल्ली सीट से लिजिनलाल जी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं यूपी की घोसी सीट दारा सिंह चौहान को अपनी उम्मीदवार बनाया है। दारा सिंह चौहान हाल ही में समाजवादी पार्टी से विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

BJP releases list of candidates for Vidhan Sabha by elections

समाजवादी पार्टी से विधायक रहे दारा सिंह चौहान ने बीते दिनों बीजेपी का दामन थामा था। वहीं केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हो गई थी। अब इन सीटों पर उपचुनाव 5 सितंबर को मतदान होगा और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी।

वहीं भाजपा ने उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट से पार्वती दास को अपनी कैंडिडेट घोषित किया है। इस सीट पर चंदन रामदास भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक चुने गए थे, जिनका अप्रैल में बीमारी से निधन हो गया था। जिस कारण खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

BJP releases list of candidates for Vidhan Sabha by elections Uttar Pradesh Uttarakhand Kerala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+