कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान येदियुरप्पा के अलावा पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे। भाजपा ने अपना मैनिफेस्टो कांग्रेस के मैनिफेस्टो के बाद जारी किया है। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होना है, जबकि 15 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

bs yeddyurappa

घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों को लुभाने की कोशिश की है और किसानों से जुड़े तमाम वायदे किए हैं। .भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सूखा प्रभावित 20 लाख किसानों को 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया है, साथ ही सिंचाआई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही है। साथ ही किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे तक बिजली मुहैया कराने का भी ऐलान किया है।

इससे पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था। साथ ही पार्टी ने 18-23 वर्ष की उम्र के छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन देने का भी ऐलान किया था। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि यह घोषणा पत्र कर्नाटक की जनता की आवाज है। इसे तीन-चार लोगों ने बंद कमरे में तैयार नहीं किया है। हमने कर्नाटक के लोगों के मन की बात को इसमे शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+