तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चौथी लिस्ट जारी की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा कके सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने जारी की है। इस लिस्ट में कई ऐसे उम्मीदवारों को जगह मिली है जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। चौथी लिस्ट जारी होने के साथ ही भाजपा की ओर से कुल 93 उम्मीदवारों का अबतक एलान हो चुका है। आपको बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं।

इससे पहले भाजपा ने 20 अक्टूबर को तेलंगाना के लिए पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमे 38 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। जबकि दूसरी लिस्ट में 28 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था जिसे 3 नवंबर को जारी किया गया था। तीसरी लिस्ट को 15 नवंबर को जारी किया गया था, जिसे 20 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। आपको बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को सभी 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि 11 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications