5 राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, आजमगढ़ से 'निरहुआ' को टिकट
नई दिल्ली, 4 जून: पांच राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा हाल ही में चुनाव आयोग ने की थी। जिसके बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा आजमगढ़ लोकसभा सीट की है, जहां से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था। बीजेपी ने इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट खाली है, जिस पर 23 जून को वोटिंग होनी है। बीजेपी ने रामपुर से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है, जबकि अखिलेश यादव की सीट आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ चुनाव लड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने निरहुआ को आजमगढ़ से उतारा था, लेकिन वो अखिलेश यादव से 2 लाख 59 हजार मतों से हार गए। इस वजह से माना जा रहा था कि उपचुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी बदलेगी, लेकिन बीजेपी ने फिर भोजपुरी स्टार पर ही भरोसा जताया।
वहीं त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहे हैं, जहां टाउन बोरदोवली से माणिक शाह, अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल और जुबराजनगर से मालिना देवनाथ को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की आत्मकूर विधानसभा सीट से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव और झारखंड की मंदर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजुर मैदान में हैं।
राजेश भाटिया को टिकट
वहीं आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा भेज दिया है। जिस वजह से उन्होंने दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से इस्तीफा दे दिया। वहां पर भी उपचुनाव हो रहे हैं, जहां से राजेश भाटिया बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications