MCD Election 2022: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेताओं के नाम शामिल

BJP, दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की प्रकिया खत्म होने के बाद बीजेपी,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रचार तेज कर दिया है। इसके लिए पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी करने लगी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जो एमसीडी चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

bjp releases a list of star campaigners for upcoming MCD elections in Delhi

इस लिस्ट में जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 11 केंद्रीय मंत्रियों को जगह दी है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक होंगे।

योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, गजेंद्र शेखावत, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, सर्वानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, जितेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, संजीव बाल्यान, एल मुरूगन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सके अलावा, भोजपुरी तिकड़ी मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी पूर्वांचल के वोटरों को साधेंगे। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, भाजपा नेता संबित पात्रा, दुष्यंत कुमार गौतम, विजय गोयल, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौतम गंभीर, हंसराज हंस, रमेश बिधुड़ी, बैजयंत पांडा, डॉ. अल्का गुर्जर, आदेश गुप्ता, रामवीर सिंह बिधुड़ी समेत कई नेता पार्टी के प्रचार करते दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+