त्रिपुरा चुनाव के लिए BJP ने 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, पार्टी ने 51 में से 44 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जिन 44 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उनपर उम्मीदवार अपना नामांकन भरेंगे, जबकि बाकी की 9 सीटों पर सहयोगी दल पिपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

amit shah

आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च को पूरा हो रहा है, यहां विधानसभा चुनाव 18 फरवरी को होना है। भारतीय जनता पार्टी ने तमाम उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान लिया है, जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे । बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

भाजपा की इस लिस्ट में उन छह पूर्व विधायकों के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने पहले टीएमसी का दामन थामा था और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। त्रिपुरा के भाजपा इंचार्ज सुनील देवधर ने कहा कि हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से पहले हमने तीन सर्वे किए थे और इसी आधार पर उम्मीदवारों को टिकट जारी किए गए हैं। त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में 3 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन तीनों राज्यों में VVPAT लगी ईवीएम मशीनों से वोट डाले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा में गरजे अमित शाह, कहा: लाल सलाम और लाल झंडे को अलविदा कहने का समय आया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+