भाजपा ने जारी की मिजोरम के 24 और तेलंगाना के 28 उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दिल्ली में बैठक हुई जिसमें मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने मिजोरम के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची जबकि तेलंगाना के लिए 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने इसके पहले तेलंगाना के लिए 38 और मिजोरम के लिए 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

तेलंगाना में 119 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। यहां 12 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है। सभी सीटों पर 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

मिजोरम में 40 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मिजोरम में सभी सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है और 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 नवंबर को होगी। सभी सीटों पर वोटों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications