सिद्धू के बाद कीर्ति और शत्रुघ्न सिन्हा भी AAP में होंगे शामिल, कुमार ने ट्विटर पर किया इशारा
नयी दिल्ली। चुनाव का वक्त आते ही दल-बदल का मौसम शुरू हो गया है। भाजपा छोड़कर जाने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू की पत्नी ने इशारा किया कि उनके पति के पास आम आदमी पार्टी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अब जो खबर आ रही है वो भाजपा के लिए और भी चिंता का विषय है। पंजाब में AAP के स्टार कैंपेनर होंगे सिद्धू, वो नहीं पत्नी लड़ेंगी चुनाव!

दरअसल भाजपा के दो और दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर इस ओर इशारा किया है। कुमार ने ट्वीट किया है कि 'आप' की 'शत्रुघ्न' 'कीर्ति' 'सिद्ध होने को है। पहली नजर में नवजोत ने किया था सिद्धू को क्लीन बोल्ड..
अगर कुमार विश्वास के इस ट्वीट के मायने निकाले जाए तो कीर्ति (आजाद), शत्रुघ्न (सिन्हा) और सिद्धू (नवजोत) आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगने वाला है। मिनी स्कर्ट से ठोंको ताली तक.. सिद्धू हर जगह रहे सुपरहिट
गौरतलब है कि पार्टी से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने पर पार्टी से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी ने भी आप में शामिल होने के संकेत दे दिए है। जबकि अपने बयानों और पीएम मोदी के खिलाफ बोलने की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा कई बार पार्टी आलाकमान की नाराजगी झेल चुके हैं। ऐसे में इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने में कोई आश्चर्य नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications