शाहीन बाग में तिरंगे के पीछे छुप रहा है टुकड़े-टुकड़े गैंग: रविशंकर प्रसाद
शाहीन बाग में तिरंगे के पीछे छुप रहा है टुकड़े-टुकड़े गैंग: रविशंकर प्रसाद
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग में प्रोटेस्ट के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन है। सोमवार को प्रसाद ने कहा, शाहीन बाग अब एक जगह नहीं है, यह एक विचार है। यहां भारतीय झंडे का इस्तेमाल देश को बांटने की ख्वाहिश रखने वाले लोग खुद को बचाने के लिए कर रहे हैं। ये प्रोटेस्ट टुकड़े-टुकड़े गैंग समर्थित है।

नागरिकता कानून के खिलाफ 15 अगस्त से चल रहे प्रदर्शन पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, ये हम कैसा हिंदुस्तान और दिल्ली बनाना चाहते हैं? दिल्ली में कुछ लोग होंगे टुकड़े-टुकड़े के नाम पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को जगह मिलनी चाहिए जो असम को भारत से काटने की बात करेंगे?
प्रसाद ने कहा कि आजकल संविधान की चर्चा बहुत होती है, संविधान में बोलने का अधिकार भी है। लेकिन यह अधिकार क्या केवल उन कुछ लोगों को ही है, जो जबरदस्ती सड़क घेरे हुए हैं। लेकिन वो लाखों लोग जो परेशान हैं, पर चुप हैं, क्या उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है।उन लाखों लोगों की शांत आवाज उनको क्यों नहीं सुनाई देती? जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें, लोग दफ्तर नहीं जा पा रहें? दुकाने बंद हैं, एंबुलेंस नहीं निकल सकती।
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और आप पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं। मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं। आजकल कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम बहुत कौतुहल का विषय बना हुआ है। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना। मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा।
प्रसाद ने नागरिकता कानून के विरोध को मोदी का विरोध बताया है। उन्होंने कहा, ये विरोध CAA का विरोध नहीं है, ये नरेन्द्र मोदी जी का विरोध है। हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी कि नागरिकता नहीं छिनता।इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications