नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेसियों का नया नारा- मर जवान मर किसान

नरेंद्र मोदी ने कहा-
- इस रैली का नाम भारत विजय रैली है। इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार पर भारत विजय हो, महंगाई पर विजय हो, भारत को किसानों की समस्याओं से मुक्ति मिले। मैंने आज माता वैष्णों देवी के चरणों में सिर झुकाया और अब जनता जनार्दन के चरणों में सिर नवाता हूं।
- पिछले तीस सालों में आतंकवादियों ने सिर्फ कश्मीर को लहूलुहान नहीं किया है बल्कि कश्मीरियत को चोट पहुंचाई है। हमें एक साथ मिलकर कश्मीर को आतंकमुक्त करवाने का अटल बिहारी का सपना पूरा करना होगा।
- पैंसठ साल हो गये हैं, देश के युवाओं के पास रोजगार नहीं है, क्या इस देश को युवाओं को रोजगार मांगने का हक नहीं है। हम जब रोजगार की बात करते हैं तो वह कहते हैं कि सेकुलरिज्म की बात करो, हम कहते हैं किसानों की बात करो तो वो कहते हैं, ना ना सेकुलरिज्म की बात करो, हम कहते हैं भ्रष्टाचार खत्म करो, वो कहते हैं सेकुलरिज्म खतरे में हैं। जो देश को अपने पापों का हिसाब नहीं दे पाए वो आज सेकुलरिज्म का नारा दे रहे हैं।
- ये वंशवाद की राजनीति करने वालों की 3-4 पीढि़यां सत्ता में मौज कर रही हैं। हम जो राजनीति करते हैं, उसमें 18 घंटे पसीना बहाना पड़ता है। ये गरीबों की नहीं सुनते हैं।
- देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था कि 'जय जवान जय किसान' नारा दिया था लेकिन कांग्रेस का नारा है, 'मर जवान मर किसान'।
- पाक अधिकृत कश्मीर से आये लोग आज भी चार दशकों से भारत की नागरिकता का इंतजार कर रहे हैं। मैं इन लोगों की लड़ाई लड़ना चाहता हूं। इस देश की सरकार ने बांग्लादेशियों को तो वोटर कार्ड दे दिया है, पर अपने लोगों को नागरिकता नहीं दी।
- इस समय पाकिस्तान तीन ए के कारण नाच रहा है। एक तो ए के- 47, दूसरा ए के एंटोनी, सेना कहती है पाकिस्तानियों ने जवानों के सिर काटे, एंटोनी कहते हैं कि पाक सैनिकों की यूनीफॉर्म पहन कर आते हैं। वहीं तीसरे ए के हैं जिन्होने अभी एक पार्टी को जन्म दिया है, उनके साथी कहते हैं कि कश्मीर भारत में रहे या नहीं इस पर 'जनमत संग्रह' करवाना चाहिए। इनकी वेबसाइट पर बने भारत के मैप में 'कश्मीर' पाकिस्तान का हिस्सा है। ये लोग क्या करना चाहते हैं?
- मोदी ने राजीव गांधी के वक्तव्य के आधार पर कहा कि जब तक एक रूपये को 15 पैसे करने वाला पंजा नहीं जाएगा, तब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।
- मेरा सपना है विकास, मेरा मंत्र है विकास। सारी समस्याओं को दूर करने का एक ही मंत्र है 'विकास'। मैं विस्थापितो से कहना चाहता हूं कि अब ज्यादातर आपको ऐसी स्थिति में नहीं गुजारने देंगे। राजनीति नहीं राष्ट्रनीति की अब जरूरत है।
लाइव वीडियो-
-
PM Modi Kerala Visit: 'LDF-UDF के बारी-बारी के खेल ने केरल को बर्बाद किया', एर्नाकुलम में गरजे पीएम मोदी -
Scheduled Tribes Population: भारत में कितनी है आदिवासियों की असली आबादी? गृह राज्य मंत्री ने संसद में बताया -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर












Click it and Unblock the Notifications