'एक देश-एक चुनाव' के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, PM को CM ने दिया सुझाव
नई दिल्ली। एक देश एक चुनाव के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को तमाम राज्यों में अपने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को एक साथ जमा किया। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सड़क मंत्री नितिन गडकरी सहित तमाम प्रदेशों में भाजपा के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। इस बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि एक देश एक चुनाव के लिए रास्ता निकाला जाए।

चुनाव से प्रभावित होता है विकास
भाजपा के वरिष्ठ नेता यह चाहते हैं कि एक साथ चुनाव के जरिए देश के विकास को रफ्तार दी जा सकती है। तमाम राज्यों के भाजपा के मुख्यमंत्री ने इस बात को आगे बढ़ाया कि लगातार होने वाले चुनाव की वजह से बार-बार आचार संहिता लागू की जाती है, जिसकी वजह से राज्य सरकारों को विकास कार्यो को आगे बढ़ाने में काफी दिक्कत होती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोगों में एक देश एक चुनाव को लेकर जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। लोगों को इस बात को बताने की जरूरत है कि कैसे बार-बार होने वाले चुनाव से सरकारी कामकाज प्रभावित होता है।

तमाम दलों से बात करने की जरूरत
तमाम नेताओं ने इस दौरान चर्चा की कैसे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही तमाम राज्यों के चुनावों को कराया जाए। कुछ मुख्यमंत्रियों ने कहा कि केंद्र सरकार को तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए। सरकार को खास तौर पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करनी चाहिए जहां भाजपा की सरकार नहीं है, ताकि एक देश एक चुनाव का रास्ता निकाला जा सके। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही एक राष्ट्र एक चुनाव के सपने को साकार किया जा सकता है। इसके लिए तमाम दलों के साथ बात करने की जरूरत है।

लोगों को जागरूक करने की जरूरत
इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसमे 19 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इसमेम शिरकत की। इस बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि एक साथ चुनाव कराना सिर्फ केंद्र व राज्य के चुनाव तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि इसमे देश, राज्य, पंचायत और निकाय चुनावों को भी शामिल करना चाहिए। लोगों में इस बात की जागरुकता फैलाना इस कदम को आगे बढ़ाने के लिए काफी अहम है।

तमाम दलों को साथ आने की जरूरत
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर एक देश एक चुनाव की बात करते हैं, उन्होंने कई मौकों पर यह कहा है कि इसके लिए तमाम दलों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव की वजह से काफी पैसा खर्च होता है और काफी सारे लोगों का समय व्यर्थ होता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का इस मसले पर कहना है कि मोदी को इस बात का भरोसा है कि ऐसा करने से देश के विकास को रफ्तार मिलेगी और पैसों का खर्च कम होने के साथ इस काम में लगने वाले लोगों का समय भी बचेगा।
-
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Karmayogi Saptah: क्या है पीएम मोदी का 'कर्मयोगी' विजन? सरकारी कामकाज के लिए दिया सेवा का सर्वोच्च मंत्र -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications