कर्नाटक: 21 साल के पारेश का क्षत-विक्षत शव मिलने पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, तनाव
बेंगलुरू। शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 21 साल के पारेश का शव मिलने का बाद कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा हत्या में सांप्रदायिक आधार मानते हुए प्रदर्शन कर रही है। परेश बेंगलुरू से 400 किमी दूर उत्तराकन्नाडा के एक कस्बे से गायब हुआ था, जहां हाल ही में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उसका शव काफी खराब हालत में बरामद हुआ है। इसको लेकर सोमवार को भाजपा ने बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने हत्या से पहले शव के साथ बर्बरता की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि शव का चेहरा काफी खराब हो चुका है लेकिन वो जलाने की वजह से नहीं बल्कि लंबे समय से शव के खुले में पड़े रहने के चलते हुआ है। पुलिस का कहना है कि शव की हालत खराब हो चुकी है।
पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए फिजिकल एजेकुशन टीचर पर व्हाट्सएप पर मामले को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन में सोमवार को एक सीनियर पुलिस अधिकारी की कार भी जला दी गई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। भाजपा का कहना है कि मामले की जांच एनआईए से कराई जाए।












Click it and Unblock the Notifications