जज लोया: भाजपा ने फिर दोहराया, राहुल गांधी देश से मांगें माफी

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जज लोया केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक प्रेस वार्ता की। इससे पहले पार्टी नेता संबित पात्रा और गौरव भाटिया ने भी इसी मुद्दे पर प्रेस वार्ता की थी। रविशंकर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कोई कलंक आये इसके लिए लोया केस फाइल किया गया था। रविशंकर ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित केस था, जनहित प्रेरित केस नहीं था। रविशंकर ने कहा है कि बीजेपी अदालत की कार्यवाही में पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ किए गए बेकार आरोपों की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि ये केस जनहित का केस नहीं था, ये कांग्रेस का केस था और इसको भाजपा और भाजपा अध्यक्ष के अहित के लिए फाइल किया गया था। रविशंकर ने भी मांग की कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।

जज लोया: भाजपा ने फिर दोहराया, राहुल गांधी देश से मांगें माफी

रविशंकर ने कहा कि अदालत ने कहा है कि राजनीतिक आधार पर राजनीतिक लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। इसका स्पष्ट अर्थ यह है कि मामला हमारे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई के रूप में लड़ा गया था। मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि वे अदालत के गलियारों के माध्यम से राजनीतिक लड़ाई से लड़ें। रविशंकर ने कहा कि चार न्यायिक अधिकारियों की रिपोर्ट की जांच की गई और अदालत ने कहा है कि प्रक्रिया का पालन किया गया था।

रविशंकर ने कहा कि राहुल जी आज मुझे आपसे कहना है कि आपको आज के कोर्ट के फैसले पर क्या कहना है। जनता से बार-बार हारने के बाद क्या अब आप कोर्ट के गलियारों से अपने राजनीति को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी नहीं मानना चाहती है तो इस पर भी राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+