इस पूर्व CM को BJP President बनाना चाहती है RSS लेकिन संघ के पंसदीदा उम्मीदवार क्यों कर रहे आनाकानी?
BJP President: बीजेपी के नए प्रेसिडेंट के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि श्राद्ध पक्ष के बाद पार्टी अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा। संघ और पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दो राज्यों के पूर्व सीएम ही रेस में अब बचे हैं। ये दोनों ही नाम संघ की ओर से सुझाए गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम रेस में आगे बताया जा रहा है। हालांकि, चौहान के करीबी लोगों का कहना है कि मौजूदा कृषि और पंचायती विभाग मंत्री खुद इस पद के लिए ज्यादा इच्छुक नहीं है।
सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि चौहान फिलहाल पार्टी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद उत्साहित नहीं है। मध्य प्रदेश के सीएम के तौर पर उन्होंने लगभग दो दशक तक काम किया है और अब वह केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपनी पारी को यादगार बनाना चाहते हैं। जानें पूरी इनसाइड स्टोरी।

BJP President के लिए शिवराज सिंह चौहान हैं संघ की पहली पसंद
संघ की ओर से शिवराज सिंह चौहान को ही अपनी पहली पसंद बताया गया है। इसकी वजह है कि बतौर सीएम भी उन्होंने प्रदेश में भाजपा और संघ को काडर के आधार पर मजबूत करने पर पूरा ध्यान दिया था। वह संघ से जुड़े रहे हैं और लंबे समय तक संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। शिवराजी के प्रबंधन और चुनावी मैनेजमेंट के तरीके ने आरएसएस को प्रभावित किया है। इसके अलावा, चौहान की छवि मृदुभाषी और शालीन नेता के तौर पर रही है और वह पार्टी अनुशासन के प्रति समर्पित रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सिंधिया के गढ़ शिवपुरी में BJP को बड़ा झटका, 19 पार्षदों ने नपा अध्यक्ष को 'चोर' बताकर दिए इस्तीफे
Shivraj Singh Chouhan क्यों नहीं ले रहे दिलचस्पी?
सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायती राज जैसा अहम मंत्रालय दिया गया है। वह यहां एक यादगार पारी खेलने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं। इसके अलावा, पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर वह संगठन और पार्टी से जुड़े मामलों को देखने में निर्णय के स्तर पर जितनी आजादी चाहते हैं, वह उन्हें मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि शिवराज ने इस पद के लिए स्पष्ट तौर पर इनकार किया है या नहीं। माना जा रहा है कि श्राद्ध पक्ष के बाद ही गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में संगठन के चुनाव होंगे और उसके बाद ही अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा।
यह भी पढ़ें: क्या RSS और BJP में चल रहा है तनाव? Mohan Bhagwat ने दिया ऐसा जवाब जिससे विरोधियों को लगेगी मिर्ची!












Click it and Unblock the Notifications