राजनाथ ने दोहराए अटल बिहारी के शब्द: अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा

राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर तो पार्टी ने जिम्मेदारी दे ही रखी है। सेंट्रल पाल्यामेंट्री कमिटी के बैठक के बाद बाकी चीजें तय होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने वर्ष 1984 के बाद से पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास भी रचा है। राजनाथ ने अपने संबोधन में देश के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि मेरा यह विवनम्र निवेदन है कि कोई भी उत्तेजक नारे और भद्दे शब्दों का प्रयोग न करे।
राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से मोदी ने देश भर का भ्रमण कर सभी आम जनों को संबोधित किया उस तरह अभी तक कोई भी नेता नहीं कर सका है। आम चुनाव 2014 की जीत का पूरा श्रेय नरेंद्र मोदी को देते हुए उन्होंने मोदी को बधाई भी दी।

वरिष्ठों से सलाह लेना नहीं भूले राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद से विजयी हुई है।

भाजपा में आपसी कलह आम बात हैं
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें आपसी कलह एक आम है। यहां कोई किसी की बातों को दिल पर नहीं लेता है।

नरेंद्र मोदी ने बहुत कड़ी मेहनत की है
राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने लोक सभा चुनाव 2014 में कड़ी मेहनत की है। इतनी मेहनत अभी तक किसी नेता ने नहीं की।

मोदी चाहते हैं दूसरा पद
नरेंद्र मोदी के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा पॉवर में रहना चाहता है तो वह राजनाथ सिंह ही हैं।

राजनाथ और गडकरी के बीच कुछ है
राजनाथ सिंह केंद्र में एक बड़े मंत्रालय की आस में है और गडकरी को पुन: भाजपा का राष्अ्रीय अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications