अभिनंदन पर पाक एमपी के बयान को लेकर जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- अब तो आंख खुलेंगी
नई दिल्ली। पाकिस्तान की नेशनल एंसेबली के मेंबर अयाज सादिक ने कहा है कि 2019 में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई पाक ना करता तो भारत से जंग हो जाती। जिसको लेकर मौजूदा पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा घबरा गए और अभिनंदन को रिहा किया गया। नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेता अयाज सादिक के इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। नड्डा ने कहा है कि भारत मे किसी की नहीं तो वो पाक की तो मान लें।

नड्डा ने ट्वीट से साधा निशाना
जेपी नड्डा ने अयाज सादिक के इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या हमारे लोग हों। तो वे अपने 'सबसे भरोसेमंद देश' पाकिस्तान की ही सुन लें। उम्मीद है कि अब तो उनकी आंखें खुलेंगी।
एक और ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा, कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम चलाती रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल ना मिल सके लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकार कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।
Recommended Video

क्या है पाक एमपी के वीडियो में
पाकिस्तान के सांसद अयाज सादिक का जो वीडियो सामने आया है। उसमें वो नेशनल एसेंबली में सत्ताधारी पार्टी और पीएम इमरान खान पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं, आप अभिनंदन की क्या बात करते हैं। मुझे याद महमूद शाह कुरैशी उस बैठक में मौजूद थे, जिसमें इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया था। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, माथे पर पसीना था। कुरैशी ने कहा कि अब इसको वापस जाने दें, क्योंकि नौ बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है। अयाज ने कहा कि हिंदुस्तान कोई हमला नहीं करने वाला था, बस पाकि सरकार को घुटने टेककर अभिनंदन को वापस भेजना था।

बीते साल फरवरी का है ये मामला
बता दें कि बीते साल फरवरी महीने में पाकिस्तान और भारत की वायुसेना के बीच एक छोटी सी झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अपने प्लेन के साथ पाकिस्तानी इलाके में गिर गए थे और उन्हें वहां गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में पाक पीएम ने दोनों देशों के बीच माहौल को बेहतर करने के लिए अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान कर दिया था।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM?












Click it and Unblock the Notifications