दिल्लीः बीजेपी मुख्यालय में जेपी नड्डा ने की बैठक, चुनाव समेत अन्य विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली कारारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी के चीफ जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को महासचिवों के साथ बैठ की। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में हार पर मंथन किया गया। बता दें कि दिल्ली में लगातार 21 दिनों से आक्रामक प्रचार के बावजूद बीजेपी के हिस्से में सिर्फ 8 सीटें ही आई। बता दें कि हार के बाद जेपी नड्डा ने कहा था कि बीजेपी जनादेश को स्वीकार करती है और दिल्ली में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी।

BJP president JP Nadda chairs a meeting of senior party functionaries at party headquarters

हालांकि इस बैठक में पहले गृह मंत्री अमित शाह को भी पहुंचना था लेकिन किसी वजह से वह मौजूद नहीं रहे। बीजेपी चीफ ने बैठक में मौजूद दिग्गजों के साथ हार पर समीक्षा की और आगे आने वाले चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। बता दें कि मंगलवार को चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली में फिर से केजरीवाल सरकार का गठन होने जा रहा है। नतीजों के बाद जेपी नड्डा ने सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, 'भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूँ।'

दिल्ली में और बढ़ा वनवास
जेपी नड्डा ने आगे कहा, 'भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे है। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।' मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी का वनवास एक बार फिर से नहीं टूट पाया। दिल्ली में हार के साथ ही 22 सालों से चला आ रहा बीजेपी का वनवास टूट नहीं पाया।

यह भी पढ़ें: IAS बनने का सपना लेकर दिल्ली आया था 'आप' का ये विधायक, लगातार तीसरी बार बना MLA

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+