BJP President: बिहार चुनाव खत्म लेकिन बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर सन्नाटा, कब होगा नए प्रेसिडेंट पर सस्पेंस खत्म?
BJP President: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल है कि अब भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा? पहले ऐसी चर्चा थी कि पार्टी और संघ का पूरा फोकस बिहार पर है। चुनाव के नतीजों में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है और बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी भी बनी है। अब चर्चा है कि जल्द ही संघ और पार्टी हाई कमान नए अध्यक्ष के चुनाव में जुट जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आंतरिक स्तर पर सब कुछ तय है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जारी सस्पेंस अब तक खत्म नहीं हुआ है। पार्टी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी हैं। चुनाव बीतने के बाद भी न तो कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बीजेपी और संघ के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस दिशा में संकेत नहीं दिया है।

BJP President का चुनाव कब तक होगा?
- पार्टी सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेतृत्व इस निर्णय को जल्दबाजी में नहीं लेना चाहते हैं। 2026 में होने वाले कई महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव को ध्यान में रखकर चयन होगा।
- 2029 के लोकसभा चुनाव और बंगाल-यूपी के विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखा जाएगा। संगठन के शीर्ष पद पर चुनाव के लिए संघ की ओर से कुछ प्राथमिकताएं रखी गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar BJP President: बिहार में कौन और किस जाति का नेता बनेगा भाजपा अध्यक्ष, रेस में सबसे आगे कौन?
- संघ और पीएम नरेंद्र मोदी की इस मुद्दे पर लंबी वार्ता हुई है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए संतुलित, अनुभवी और मजबूत चेहरे की तलाश की जा रही है।
- यही कारण है कि कई दावेदारों के नाम सामने आने के बावजूद पार्टी फिलहाल स्थिति को अध्ययन मोड में देख रही है।
- संघ से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नए अध्यक्ष का चुनाव अब इस साल नहीं होगा। 2026 में होने वाले बंगाल चुनाव को देखते हुए शुरुआती महीनों में ही अध्यक्ष का चयन पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा बिहार का नया विधानसभा अध्यक्ष? प्रेम कुमार या दामोदर रावत, किसका नाम सबसे आगे चल रहा है?
BJP President के लिए चर्चा में कई नाम
बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में कई नाम चल रहे हैं। कुछ राजनीतिक विश्लेषक यह भी मानते हैं कि बीजेपी अध्यक्ष पद पर निर्णय टालना, पार्टी की एक रणनीति का हिस्सा है। फिलहाल यह स्पष्ट है कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व अगले अध्यक्ष के चयन को पार्टी के भविष्य की दिशा से जोड़कर देख रहा है। ऐसे में ये सस्पेंस कुछ और दिनों तक बना रह सकता है। फिलहाल चर्चा में कई नाम हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। इसके अलावा, धाकड़ प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी का भी नाम चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में RJD ने खेला होता BJP वाला गेम, तो नीतीश नहीं होते CM, NDA होती फेल!












Click it and Unblock the Notifications