Bihar Election 2025: बिहार में RJD ने खेला होता BJP वाला गेम, तो नीतीश नहीं होते CM, NDA होती फेल!
Bihar Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया, बल्कि जिस इलाके में जितनी ज्यादा महिलाएं वोट डालने निकलीं, वह सीट उतनी ही मजबूती से NDA के खाते में चली गई। चुनाव आयोग का नया जेंडर-बेस्ड डेटा बता रहा है कि नीतीश कुमार की कुर्सी जिस एक चीज ने सबसे ज्यादा बचाई, वह थी महिलाओं की बंपर वोटिंग और 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' (MMRY) के तहत मिले 10,000 रुपये। इस स्कीम के डायरेक्ट कैश ट्रांसफर ने महिलाओं को बूथ तक खींचा और फिर NDA को सत्ता तक पहुंचाया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (BJP+JDU) की प्रचंड जीत का सीधा गणित नीतीश की स्कीम को जाता नजर आ रहा है। अगर तेजस्वी यादव ने 2020 वाला BJP गेम दोहराया होता यानी नीतीश कुमार को साथ लेकर चुनाव लड़ा होता, तो क्या आज नीतीश कुमार फिर से CM होते? जवाब है - शायद नहीं। आइए आंकड़ों में समझें पूरा गणित...

मुख्य आंकड़े एक नजर में
- कुल मतदान: 66.91% (1951 के बाद सबसे ज्यादा)
- महिला मतदान: 71.6% (1962 के बाद सबसे ज्यादा)
- पुरुष 62.8%)
वो 130 सीटें जो नीतीश-BJP की जोड़ी ने साफ कर दीं
- कुल 243 में से 130 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाला
- इन 130 सीटों में से 114 (लगभग 88%) NDA के पास
- JD(U) को 48, BJP को 44, चिराग को 11 - यानी गठबंधन की पूरी मशीनरी इन सीटों पर ही खड़ी हो गई
- NDA की कुल सीटें: 202/243
अगर RJD नीतीश को लेकर महागठबंधन में रहता, तो ये 130 में से ज्यादातर सीटें 'INDIA गठबंधन' के खाते में जातीं और NDA 100 के नीचे सिमट जाता।
टॉप-9 सीटें, नारी शक्ति ने बदली नीतीश की किस्मत
- बाबूबरही: महिलाओं ने 78.3% वोट किया, पुरुषों ने 56.4% → महिलाओं ने 22% ज्यादा वोट किया (JDU-जीती)
- फुलपरास, सुपौल, त्रिवेणीगंज, अस्थान, हरलाखी: महिलाओं ने 21-22% ज्यादा वोट किया (JDU-जीती)
- खजुआली: महिलाओं ने 80.02%, पुरुषों ने 60.37% → 20% ज्यादा महिलाएं(BJP -जीती)
- छातापुर और गौरा बौराम: इसी तरह महिलाओं ने 20% ज्यादा वोट किया (BJP -जीती)
बाक़ी 5 सीटें सीमांचल की हैं जहां AIMIM ने जीत हासिल की और वहां महिला मतदान 82-88% तक पहुंचा। अमौर में सबसे बड़ा अंतर: महिला 88.09%, पुरुष 62% → +26%।
17-19% ज्यादा महिला वोट वाली सीटें
गोपालगंज, मधुबनी, पिपरा (सुपौल), सिकटी, झंझारपुर, कदवा, सिंहेश्वर आदि लगभग सभी NDA के पास।
10-15% ज्यादा महिला वोट वाली सीटें
यहां भी NDA का दबदबा। महागठबंधन को सिर्फ़ गिनती की सीटें:
- RJD केवल 5 सीटें (बिस्फ़ी, रानीगंज, पारू, रघुनाथपुर, महिषी/कुशेश्वर अस्थान)
- कांग्रेस 2 (वाल्मीकि नगर, किशनगंज)
130 'महिला-प्रधान' सीटों का पार्टी-वार बंटवारा
- JD(U) - 48
- BJP - 44
- LJP(RV) - 11
- HAM(S) - 4
- RLM - 2
- महागठबंधन कुल - 16 (RJD-11, Congress-4, CPI(ML)-1)
योजना का असर: 10,000 रुपये पहुंचे, वोट NDA को
सितंबर अंत में शुरू हुई MMRY योजना के तहत अब तक 1.41 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये पहुंच चुके हैं। यह राशि पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी भंडार (1,000 रु.), मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना (1,250 रु.) या दिल्ली की महालक्ष्मी योजना से कहीं ज्यादा है। नीतीश सरकार ने वादा किया है कि जिन महिलाओं को इस पैसे से स्थायी रोजगार मिलेगा, उन्हें अतिरिक्त 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इसे 'वोट खरीदना' कहा और चुनौती दी। कहा कि अगर नीतीश 1.5 करोड़ लाभार्थियों को 2 लाख रुपये दे देते हैं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।'
ऐतिहासिक ट्रेंड
2010 से लगातार चौथी बार बिहार में महिला मतदान पुरुषों से ज्यादा रहा:-
- 2010: महिला 54.49% vs पुरुष 51.12%
- 2015: 60.48% vs 53.32%
- 2020: 59.69% vs 54.45%
- 2025: 71.6% vs 62.8%
इस बार 2.51 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला, जो पुरुषों (2.47 करोड़) से 4.34 लाख ज्यादा है। 2020 के मुक़ाबले महिला मतदाताओं में 43 लाख और पुरुषों में 36 लाख की बढ़ोतरी हुई।
2025 का बिहार चुनाव महिला मतदाता के राजनीतिक सशक्तीकरण और डायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफ़र के असर का दुर्लभ संगम बन गया। जहां-जहां महिला मतदान 10% से ज्यादा बढ़ा, वह सीट NDA के खाते में जाती दिखी। सीमांचल को छोड़ दें तो मिथिलांचल, कोसी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान तक महिलाओं ने जिस उत्साह से वोट डाला, उसका सीधा लाभ नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के गठबंधन को मिला। यह चुनाव साबित करता है कि बिहार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' अब सिर्फ़ एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि NDA का सबसे मज़बूत चुनावी हथियार बन चुकी है।
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव जीतने के बाद नीतीश का सबसे बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications