रायबरेली ने अब तक परिवारवाद देखा, हम विकास दिखाएंगे: अमित शाह

रायबरेली। अमित शाह ने रायबरेली में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आजादी से अब तक रायबरेली ने सिर्फ परिवारवाद देखा है, विकास नहीं देखा। हम रायबरेली को परिवारवाद से निकाल कर विकासवाद के पथ पर ले जाएंगे, रायबरेली का विकास दिन दोगुनी और रात चौगुनी करने की जिम्मेदारी भाजपा पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के जीआईसी मैदान में एक जनसभा के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2017 में जैसे ही यूपी में भाजपा की सरकार बनी यहां से गुंडों का पलायन शुरू हो गया।

किसानों के लिए काम कर रही सरकार: शाह

किसानों के लिए काम कर रही सरकार: शाह

अमित शाह ने कहा, 'पहले किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता था, लेकिन अब योगी सरकार किसानों को उसका समर्थन मुल्य दे रही है। सरकार लगातार विकास के काम कर रही है, किसानों का कर्ज माफी और सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम सरकार की प्रथमिकता है।' शाह ने कहा कि यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनने जा रहा है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही 7 करोड़ से ज्यादा गरीबों को शौचालय देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।'

शाह ने कहा कि रायबरेली की धरती ने कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को चुन कर संसद भेजा है, लेकिन यहां कभी विकास नहीं हुआ लेकिन अब योगी सरकार रायबरेली को आदर्श विधानसभा बनाने का काम रही है।

शाह ने कहा, 'मक्का मस्जिद के सभी आरोपियों को हैदराबाद की एक अदालत ने बरी कर दिया, जिन्‍हें कांग्रेस की सरकार ने जेल भेजा था. कांग्रेस पार्टी द्वारा भगवा आतंकवाद का नाम उछाल कर हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम किया था, इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।'

उत्तर प्रदेश में सब अच्छा हो रहा: शाह

उत्तर प्रदेश में सब अच्छा हो रहा: शाह

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है, किसानों से फसल खरीदी जा रही हैं, 60 साल तक जो काम कांग्रेस, सपा, बसपा नहीं कर पाई है वो काम भाजपा करके दिखाएगी। भाजपा अध्‍यक्ष शाह ने कहा कि देश में 20 सरकारें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है 21वीं सरकार कर्नाटक में बनने वाली है।

नेहरू-गांधी परिवार ने रायबरेली से धोखा किया: योगी

नेहरू-गांधी परिवार ने रायबरेली से धोखा किया: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा 'हमारी सरकार में किसानों की उपज के साथ अब कोई भेदभाव नहीं होता है। गरीब के पास अपना घर हो और हर परिवार के पास शौचालय हो यह लक्ष्य बहुत जल्द पूरा होने वाला है। 36 लाख लोगों को शौचालय और 9 लाख लोगों को आवास देने का काम हुआ है। नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में गरीबों का हित नहीं हो पाया, पीएम मोदी ने गरीबों को पक्का मकान और घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया है।'

योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम हो रहा है, कांग्रेस के द्वारा 4-4 बार नेतृत्व किया गया है, लेकिन यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है. राहुल गांधी को अपने परिवार के षड्यंत्रों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+