छत्तीसगढ़: अमित शाह ने लिया बम्लेश्वरी देवी का आशीर्वाद, अटल विकास यात्रा का करेंगे आगाज
रायपुर। अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। वे यहां से डोंगरगढ़ रवाना होंगे। वहां यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ ही आम सभा को संबोधित भी करेंगे। उनकी इस सभा में एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। भाजपा ने इसके लिए जोरो शोरों से तैयारियां की हैं।

डोंगरगढ़ में यात्रा को अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
शाह मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के साथ ही डोंगरगढ़ से अटल विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे इसके बाद 29 सितंबर को वापस चुनावी तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। विधान सभा चुनाव को लेकर बीजेपी का ये फार्मूला कितना हिट होगा ये तो समय ही बताएगा लेकिन एक बात तो है कि विकास यात्रा के जरिए रमन सरकार जनता को रिझाने के लिए वो सब कुछ करना जानती है जिससे सत्ता में वापसी की जाए।
अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह 5 सितम्बर को सुबह 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.30 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे तक मंदिर दर्शन व पूजा के बाद आमसभा होगी। अपरान्ह 03 बजे मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ से रवाना होकर 3.40 बजे तखतपुर पहुंचेंगे। यहां आमसभा लेने के बाद 4.40 बजे वे रवाना होंगे और 5 बजे बिल्हा विस के तिफरा में पहले शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 5.30 से सायं 06 बजे तक स्वागत सभा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तिफरा से बिलासपुर तक रात्रि 08 बजे तक आयोजित रोड शो में शामिल होने के बाद रात्रि 8.30 बजे तक मीसा बंदियों से भेंट करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री अमर अग्रवाल, प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications