'यही जांच एजेंसियां कान पकड़कर बाहर खींचेंगी', ममता बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- जल्द आएगा वो दिन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज सत्ता में है तो केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखा रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज सत्ता में है तो केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखा रही है। लोगों को इन एजेंसियों के दम पर डराया जा रहा है। भाजपा इन जांच एजेंसियों (central agencies) का दुर्पयोग कर रही है। लेकिन आने वाले दिनों में बीजेपी सत्ता में नहीं होगी। तब यही जांच एजेंसी आपके घरों में घुसेगी और कान पकड़कर बाहर निकालेगी। सीएम बनर्जी ने कहा कि वह दिन जल्द आने वाला है।

Recommended Video

    Bijoya Sammelani में Mamata Banerjee का PM Narendra Modi और BJP पर हमला | वनइंडिया हिंदी *Politics
    ममता बनर्जी का BJP पर हमला

    इस बीच ममता बनर्जी ने हिंदू महासभा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ने दुर्गा पूजा पंडाल में महात्मा गांधी को असुर की तरह दिखाया था। उन्होंने असुर के स्थान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसी एक मूर्ति बनाई थी। उन्हें क्या सजा दी जानी चाहिए? ऐसी शर्मनाक हरकत का जनता जवाब देगी। सीएम बनर्जी ने कहा कि मैं बहुत निराश थी लेकिन कुछ नहीं कहा क्योंकि पूजा के दौरान विरोध हो सकता था। मूर्ति को आज फिर से असुर की तरह दिखने के लिए बनाया गया था। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

    CBI-ED के दुरुपयोग के पीछे मोदी का हाथ नहीं

    वहीं, इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि सीबीआई और ईडी के कथित दुरुपयोग के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ नहीं है। यह कुछ भाजपा नेताओं की करतूत है। ममता बनर्जी ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सीबीआई और ईडी उनके अंदर नहीं है। यह सब गृह मंत्रालाय के अधीन है। ये सभी बीजेपी नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

    ममता बनर्जी के खिलाफ मीम्स बनाने पर यूट्यूबर गिरफ्तार

    उधर, ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक मीम शेयर पर कोलकाता पुलिस ने एक यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में 6 अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है, जिनकी तलाश की जा रही है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को सागर दास ने YouTube चैनलों के क्रिएटर / अधिकृत व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, उनमें टिकटॉकर प्रचेता, टोटल फन बांग्ला, रेया प्रिया, सागरिका बर्मन व्लॉग्स, लाइफ इन दुर्गापुर, द फ्रेंड्स कैंपस, पूजा दास 98 और कई अन्य के नाम शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- CBI-ED के दुरुपयोग के पीछे PM मोदी का हाथ नहीं, यह BJP नेताओं की करतूत, बोलीं ममता बनर्जी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+