CBI-ED के दुरुपयोग के पीछे PM मोदी का हाथ नहीं, यह BJP नेताओं की करतूत, बोलीं ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को सीबीआई, ईडी, आईटी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की आंशिक भूमिका के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसा में प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
कोलकाता, 20 सितंबर: तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को सीबीआई, ईडी, आईटी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की आंशिक भूमिका के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसा में प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी के कथित दुरुपयोग के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ नहीं है। यह कुछ भाजपा नेताओं की करतूत है।

'भाजपा के नेता कर रहे सब'
सदन में प्रस्ताव के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सीबीआई और ईडी उनके अंदर नहीं है। यह सब गृह मंत्रालाय के अधीन है। ये सभी बीजेपी नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

'बिजनेसमैन देश छोड़ कर भाग रहे हैं'
सीएम बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के डर से बिजनेसमैन देश छोड़ कर भाग रहे हैं। वे इसलिए भाग कर जा रहे हैं क्योंकि जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि ये सब पीएम मोदी नहीं करा रहे हैं।

प्रधानमंत्री दें दखल
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हिटलर, स्टालिन, मुसोलिनी से ज्यादा तानाशाह बीजेपी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर गौर करना चाहिए। प्रधानमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र सरकार का कामकाज और उनकी पार्टी के हित आपस में न मिलें।

'भाजपा में शामिल होकर साधु बन गए सुवेंदु अधिकारी'
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि वह कह रहे हैं कि मुझे केंद्रीय एजेंसियों नहीं छूती हैं। उसके पास क्या नहीं है! उसके पास कितने पेट्रोल पंप, फ्लैट, संपत्ति है, इसका खुलासा करें। वह भाजपा में शामिल होने के बाद साधु बन गए हैं।

प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 189 वोट
प्रस्ताव के पक्ष में 189 विधायकों ने और 69 ने खिलाफ में मतदान किया। ममता बनर्जी ने कहा कि यह किसी के लिए नहीं बल्कि ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के "पक्षपातपूर्ण कामकाज" के उद्देश्य से था।
यह भी पढ़ें- कोलकाता हिंसा पर ममता बनर्जी ने लगाया आरोप - भाजपा कार्यकर्ता बम और बंदूकें लाए












Click it and Unblock the Notifications