Congress Protest पर बोले पीयूष गोयल, कहा- राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए थी
Congress Black Protest: कांग्रेस के आज देशभर में हुए प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए थी।

Congress Black Protest: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने काले कपड़े पहनकर मार्च निकाला। जिस पर बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। गोयल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही को बार-बार कांग्रेस के सदस्य चलने नहीं दे रहे हैं। आज वो सदन में काले कपड़े पहनकर आए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए थी।
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के कांग्रेस देशभर में अन्य विपक्षों दलों के साथ प्रदर्शन कर रहा है, जिस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज कांग्रेसी काले कपड़ों में सदन में आए, कब तक कांग्रेस पार्टी इतने छोटे स्तर की राजनीति करती रहेगी?
पीयूष गोयल ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है और बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि वो इससे क्या लोकतंत्र के मंदिर को अपमानित करना चाहते हैं, देश के कानून-व्यवस्था को अपमानित करना चाहते हैं या क्या वो राहुल गांधी द्वारा OBC के लिए जो अपशब्द कहे गए हैं उसे उचित सिद्ध करना चाहते हैं?
पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस की मंशा ओबीसी समुदाय का अपमान करने की है, उनकी मानसिकता ओबीसी समुदाय के खिलाफ है। राहुल गांधी को खुद को देश के कानून से ऊपर समझने का कोई हक नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल कांग्रेस के एक नेता ने बयान दिया और कहा कि राहुल गांधी जी माफी मांग लीजिए और विषय समाप्त कीजिए, लेकिन उनका अभिमान था, उनका घमंड था... उन्होंने माफी नहीं मांगी।












Click it and Unblock the Notifications