कर्नाटक की जनता ने राज्य को कांग्रेस मुक्त किया: अमित शाह
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। पार्टियों के बीच तोड़-जोड़ की राजनीतिक चल रही है। बीजेपी बहुमत से महज कुछ सीटें कम रह गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें पीएम मोदी के साथ अमित शाह भी मौजूद है। इस मौके पर अमित शाह कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि जनता ने कर्नाटक को कांग्रेस मुक्त कर दिया।

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। राज्य की जनता ने कर्नाटक को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। उन्होंने राज्य की जनता का दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि ये कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications