संसद में सांसदों की मौज मस्ती खत्म, पीएम ने कहा अब ये आ गए हैं
भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक, पीएम मोदी और अमित शाह ने लिया हिस्सा, सांसदों की जमकर लगाई क्लास
नई दिल्ली गुजरात राज्यसभा चुनाव के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह ने हिस्सा लिया। बैठक को पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए तमाम सांसदों की जमकर क्लास लगाई। संसद में अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को पीएम ने एक बार फिर से फटकार लगाते हुए कहा कि तीन लाइन का व्हिप आपको नहीं समझ आता है।

Recommended Video

संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी ने तमाम सांसदों की जमकर क्लास लगाई है, उन्होंने कहा कि अब अध्यक्ष राज्यसभा में आ गए हैं, ऐसे में आपकी मौज-मस्ती खत्म हो जाएगी। पीएम ने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि आप जनता को क्या समझते हैं, हम और आप कुछ नहीं हैं, भाजपा एक पार्टी है। इसके साथ ही सांसदों के सदन में नहीं आने पर पीएम ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप तीन लाइन के व्हिप को नहीं समझते हैं, क्या बार-बार कहना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपको जो करना है करिए मैं 2019 में मैं देखुंगा।
गौरतलब है कि गुजरात में तीन राज्यसभा उम्मीदवारों का चुनाव था, जिसमें दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राज्यसभा में जगह मिली है। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल को भी नाटकीय प्रकरण के बाद जीत मिली और वह एक बार फिर से राज्यसभा पहुंचने में सफल हुए।












Click it and Unblock the Notifications