कांग्रेस सत्ता में आने के बाद धन लूटती हैं, खड़गे के बयान भाजपा का पलटवार

BJP On khadge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम मोदी के बीच चुनावी वादों को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। इधर भाजपा संगठन ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला है। शनिवार को भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से खड़गे पर हमला बोला है। ज्ञात हो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'गारंटी' के विषय को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था।

खड़गे ने कहा था कि पीएम मोदी मुख्य विपक्षी दल पर उंगली उठाने से पहले ध्यान दें कि 'मोदी की गारंटी' 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के साथ किया गया एक क्रूर मजाक है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर झूठ, छल और कपट का आरोप लगाया और यह दावा भी किया था कि भाजपा का मतलब विश्वासघात और जुमला है। उनके इस बयान अब भाजपा ने निशाना साधा है।

bjp news jpg

सुधांशु त्रिवेदी ने बोला हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने जो कहा, उससे साफ पता चलता है कि संपत्ति, जो लोगों के लिए संपत्ति और समृद्धि होनी चाहिए, अगर कांग्रेस के हाथों में चली जाती है, तो यह एक आपदा बन जाती है. हम, के नेतृत्व में'' पीएम मोदी, जिस तरह से हम लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं, पिछले 1-2 बजट में हमने विलासिता की वस्तुओं पर कर और शुल्क बढ़ाया है, लेकिन जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है...कांग्रेस जैसे कुछ लोग ऐसे हैं, वे सत्ता में आने के बाद धन लूटते हैं और लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखते हैं।

इससे पहले भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक्स पर एक ट्वीट करके भी हमला बोला। त्रिवेदी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने की छटपटाहट में और अर्बन नक्सल मानसिकता की अकुलाहट में कांग्रेस व विपक्षी दलों की सरकार चलाने में आ रही खिसियाहट अब उजागर हो रही है।"दरिया का सारा नशा उतरता चला गया।हद से बढी उडान की ख़्वाहिश तो यूँ लगा, जैसे कोई परों को कतरता चला गया

सीआर केसवन ने भी दी प्रतिक्रिया

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि "कांग्रेस पार्टी को आगामी महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में भारी हार का सामना करना पड़ रहा है और वे हताश हो गए हैं। कल मल्लिकार्जुन खड़गे के घबराहट वाले ट्वीट स्पष्ट हैं कि चुनाव में कांग्रेस की इस हार को स्वीकार करें।

हमारे देश की जनता कांग्रेस पार्टी की चालबाजी और राहुल गांधी की फर्जी और झूठे वादों की अतार्किक 'तुगलकी नीति' पर आधारित कांग्रेस पार्टी की चालबाजी के बीच के अंतर को अच्छी तरह से जानती और समझती है। प्रतिज्ञाओं ने लोगों को बार-बार धोखा दिया है और विफल किया है, दूसरी ओर, मोदी की गारंटी ने लोगों के जीवन में विवर्तनिक विकास की शुरुआत की है और हमारे देश को बदल दिया है।

यह भी पढ़े मोदी सरकार के दावों पर कांग्रेस का तंज, खड़गे ने गिनाए 5 'झूठ', BJP ने कहा- निराश हैं वो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+