मोदी सरकार के दावों पर कांग्रेस का तंज, खड़गे ने गिनाए 5 'झूठ', BJP ने कहा- निराश हैं वो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई की वाली केंद्र सरकार की 100 दिन योजना को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर से बीजेपी को निशाने पर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी के दावों को 'पांच झूठ' बताया। खड़गे ने दावा किया कि पीएम विकास के नाम सिर्फ झूठा प्रचार कर रहे हैं। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता हताशा हैं, ऐसे में वे इस तरह की बातें कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी के दावों को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने झूठ, छल, जालसाजी, लूट और प्रचार बताया। उन्होंने इसे बीजेपी का पांच झूठ माना। वहीं पीएम मोदी ने जब कांग्रेस के बेनकाब होने की बात लिखी तो अब कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल पूछा है।

PM Modi And Mallikarjun Kharage

खड़गे पूछा कि दो करोड़ नौकरी हर साल के वादे का क्या हुआ? 7 साल साल में सत्तर पेपर लीक का जिम्मेदार कौन है? खड़गे पूछते हैं कि दलितों के खिलाफ अपराध कैसे बढ़ा? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? किसानों को MSP की कानूनी गारंटी कब मिलेगी?

वहीं कांग्रेस की ओर राज्यों में चुनावों को लेकर जारी किए जाने वाले इलेक्शन मैनिफेस्टो यानी यानी चुनावी घोषणा पत्र, जिसे कांग्रेस गारंटी का नाम देती है, बीजेपी ने 'फर्जी गारंटी मॉडल' बताया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस के एक्स पर पोस्ट को लेकर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाल के बयानों में निराशा और हताशा नजर आती है। उन्होंने कहा, "अनजाने में उन्होंने राहुल गांधी के फर्जी गारंटी मॉडल का पर्दाफाश कर दिया है। मिस्टर खड़गे लूट की बात करते हैं, उन्हें कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर नजर डालनी चाहिए, खासकर अपनी गरीबों की जमीन लूट रहे सीएम, झूठ की बात करते हैं, उन्हें पूछना चाहिए और याद रखना चाहिए कि कर्नाटक की महिलाएं कांग्रेस सरकार की पोल खोल रही हैं, जिन्हें गृहलक्ष्मी योजना के तहत उनके खाते में 2,000 रुपये देने का वादा किया गया था, वह झूठ की बात करते हैं।"

कांग्रेस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों के बाद खड़गे की ओर अब तीखा रिएक्शन आया है। दरअसल, प्रधानमंत्री ने लगातार प्रहार करते हए एक सीरीज में पोस्ट डालीं, जिसमें बताया कि कांग्रेस वादे पूरे ना करने को लेकर बेनकाब हो गई है। कांग्रेस जान गई है कि झूठे वादे करना आसान है, सही से लागू कराना कठिन या असंभव। हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस की गारंटी अधूरी पड़ी है। ऐसे में पीएम मोदी ने कहा कि झूठे वादों की वजह से ही जनता ने कांग्रेस को हरियाणा में खारिज कर दिया।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, "हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारी धोखे की बात कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी उन्हें हिमाचल प्रदेश के इतिहास में 40 वर्षों में पहली बार समय पर वेतन नहीं दे पाई। यह स्पष्ट है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों को जागरूक किया है कांग्रेस पार्टी के फर्जी गारंटी मॉडल से अवगत कराया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+