भाजपा ने निगम कर्मचारी को बल्ले से पीटने वाले अपने विधायक आकाश विजयवर्गीय को भेजा नोटिस
भाजपा ने अपने 'बल्लामार' विधायक आकाश विजयवर्गीय को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को पार्टी की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आकाश ने हाल ही में नगर निगम कर्मचारियों पर क्रिकेच बैट लेकर हमला कर दिया था और उनके साथ मारपीट की थी। मामले में आकाश जमानत पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर नाराजगी जताई थी। भाजपा की अनुशासन समिति ने आकाश से निगमकर्मी के साथ मारपीट पर उनसे अपना पक्ष रखने को कहा है।

इंदौर में एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान स्थानीय भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था। घटना का वीडियो सामने आया था और आलोचना के बाद इस पर उनकी गिरफ्तारी भी हुई। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।
इसी की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी। प्रधानमंत्री ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा था कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री के बयान के बाद माना जा रहा था कि पार्टी आकाश पर कार्रवाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications