बीजेपी महासचिव के पद से हटाए गए रामलाल, दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। बीजेपी ने अपने संगठन में शनिवार को बड़ा उलटफेर किया है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को उनके पद से हटा दिया गया है।अब उन्हें नई ज़िम्मेदारी मिली है। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की बागडोर संभालेंगे। संपर्क प्रमुख कि जिम्मेदारी अनिरुद्ध देशपांडे के पास थी। इसके अलावा आरएसएस ने एक और बदलाव करते हुए गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है।

उनके स्थान पर वी. सतीश को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि 2005 में बीजेपी के संगठन महासचिव संजय जोशी की सेक्स सीडी आने के बाद उन्हें बीजेपी से पद से हटा दिया गया था। उसके बाद 2006 की शुरुआत में रामलाल को बीजेपी में संगठन महासचिव बताया गया था।
बीजेपी केंद्र में संगठन महामंत्री और प्रदेश में संगठन मंत्री आरएसएस से भेजे जाते हैं, जो पार्टी में संगठन, संघ और बीजेपी के बीच में समन्वय का काम देखते हैं। बीजेपी में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।












Click it and Unblock the Notifications