भाजपा सांसद बोले मुसलमान अयोध्या पर दावा छोड़ मंदिर बनवाने में करें मदद
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर का मामला आज भी विवादों में हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन इन सब के बीच भाजपा नेता विनय कटियार ने मुसलमानों से राम मंदिर बनवाने में सहयोग की मांग की है।

भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा कि मुसलमानों को अयोध्या में दावेदारी छोड़कर राम मंदिर बनवाने में हिंदुओं की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देश की एकता मजबूत होगी। कटियार ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति शासन की संभावना से इनकार किया है।
कटियार ने कहा कि राम मंदिर एक चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है, बल्कि इससे इतर यह जनभावना है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के समय मुसलमानों ने कहा था कि अगर यह साबित हुआ कि अयोध्या में राम मंदिर था तो वह दावा छोड़ देंगे। ऐसे में यह साबित हो गया है कि अयोध्या में राम मंदिर था तो मुसलमानों को अयोध्या पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications