बीजेपी के इस बड़े नेता ने संसद में उठाई DELHI का नाम बदलने की मांग, बताई ये वजह
नई
दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने बुधवार को संसद में दिल्ली के अंग्रेजी नाम की स्पेलिंग बदलने की मांग की। उनकी इस मांग ने अब एक नई बहस को जन्म दे दिया है। गोयल ने मांग रखी है कि दिल्ली की स्पेलिंग Delhi के बजाय Dilli की जाए। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि डेल्ही नाम में दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक नहीं मिलती है, इसलिए अंग्रेजी में भी इस शहर के नाम की स्पेलिंग दिल्ली ही होनी चाहिए। उन्होंने जल्द ही गृह मंत्रालय को इस संदर्भ में एक प्रस्ताव भेजने की बात भी कही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
मौर्य राजवंश के शासक राजा दिल्लू से मिला दिल्ली नाम
गोयल का कहना है कि राजधानी का नाम दिल्ली किस महत्व की वजह से पड़ा, यह निश्चित रूप से तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन लोकप्रिय धारणाएं बताती हैं कि दिल्ली का नाम मौर्य राजवंश के शासक राजा दिल्लू से मिला, जिन्होंने पहली शताब्दी ईसा पूर्व में इस शहर का नाम खुद के नाम पर रख दिया था। वहीं कुछ इतिहासकारों का मानना है कि दिल्ली का नाम दहलीज शब्द से मिला, क्योंकि दिल्ली को एक तरह से सिंधु-गंगा के मैदानों के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता था।

क्या कहा गृह राज्यमंत्री ने
उन्होंने जानना चाहा कि क्या गृह मंत्रालय दिल्ली की स्पेलिंग में सुधार करेगा? इस पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गृह मंत्रालय की नाम परिवर्तन के मामले में भूमिका सिर्फ एनओसी देने तक ही सीमित है। बाकी कार्य राज्यों या दूसरे विभागों के जिम्मे होता है। मंत्रालय अपने स्तर पर कोई बदलाव नहीं करता है। उसे प्रस्तावों को देखना होता है।

क्या नाम बदलने से खत्म हो जाएंगी दिल्ली की समस्याएं
चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। अलका ने अपने ट्वीट में दिल्ली की सभी समस्याओं को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न किया है। अलका का कहना है कि बीजेपी के ऐसा लगता है कि दिल्ली का नाम बदलने से दिल्ली की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि 'बीजेपी नेताओं के मुताबिक दिल्ली का नाम बदलते ही दिल्ली का भाग्य भी बदल जायेगा। नाम बदलते ही जादू होगा। दिल्ली का प्रदूषण छुमंतर हो जायेगा। पीने के पानी और बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी। बेटियां खुद-ब-खुद सुरक्षित हो जायेंगी। अपराध खत्म हो जायेगा। सबकी बेरोजगारी भी खत्म हो जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications