BJP ने सुकांता मजूमदार के हाथों में सौंपी बंगाल की कमान, दिलीप घोष बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोलकाता, 20 सितंबर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के 4 विधायकों और एक सांसद के पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने बंगाल में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी की कमान दिलीप घोष से लेते हुए सांसद सुकांता मजूमदार को सौंपा है। वहीं पार्टी ने राज्य भाजपा चीफ दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

West bengal
पार्टी के फैसले के बाद सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा की कमान सौंपी गई है।पार्टी के फैसले के बाद सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा की कमान सौंपी गई है। दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्री उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी जगह मजूमदार बालूरघाट से भाजरा सांसद सुंकाता जूमदार को ये जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के फैसले की जानकारी बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दी। उन्होंने दोनों ही दिलीप घोष और सुंकाता मजूमदार को बधाई दी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा के 4 विधायक और सांसद बाबुल सुप्रियो पार्टी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप घोष का कार्यकाल भी इसी साल खत्म हो रहा था। वो पहले दो बार बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान संभाल चुक हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे थे, जिसमें उन्होंने सुकांत मजूमदार के नाम का प्रस्ताव रखा था। आपको बता दें कि सुकांत मजूमदार को दिलीप घोष के करीबी माने जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+