Video: 'वह डुबाता रहा, मैं उभरता चला गया', BJP के फायरब्रैंड नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दिखाया आईना

BJP MP Sudhanshu Trived: संसद के दोनों सत्रों में आज शुक्रवार (28 जून) को नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर खूब हंगामा हुआ। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा चुनावी नतीजों को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस को खूब सुनाया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस तीन चुनाव के बाद भी तीन अंकों में नहीं पहुंच पाई फिर भी इतनी खुश है। इसके पीछे वही मानसिकता है, जिसमें फेल होने वाला बच्चा अगर थर्ड डिविजन से भी पास हो जाए तो बहुत खुश होता है। सुधांशु त्रिवेदी ने पेपर लीक वाले मामले पर भी विपक्ष पर पलटवार किया है।

Sudhanshu Trived

ये भी पढ़ें- 'ऐसे 'देशद्रोही' में राहुल गांधी का भरोसा कायम है', कांग्रेस छोड़ने वाली नेता राधिका खेड़ा ने क्यों कहा ऐसा?

सुधांशु त्रिवेदी बोले- 'जब लगातार फेल होने वाले बच्चे को ग्रेस मार्क्स दिए जाए तो...'

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, ''तीसरी बार में कांग्रेस तीन डिजिट में भी नंबर नहीं लेकर आई है लेकिन फिर भी आखिर क्यों पटाखे दाग रहे थे...इसकी वजह यह है कि लगातार फेल होने वाला बच्चा अगर ग्रेस मार्क्स से पास हो जाए तो बहुत खुशी होती है। दूसरी ओर डिस्टिंक्शन पाने वाले को अगर फर्स्ट डिविजन मिले, तब भी वह दुखी होता है।'

ये भी पढ़ें- 'इनकी काली करतूत, सारे काले चिट्ठे खोलूंगी', कंगना अब क्या करने वाली हैं? किस बात के लिए कांग्रेस को चेताया

सुधांशु त्रिवेदी बोले- पिछले 40 सालों में कांग्रेस 240 पर सिमट गई है

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पिछले 40 सालों में कांग्रेस को 240 सीटें भी नहीं मिल पाई है। सिर्फ नरसिम्हा राव जी को 232 सीटें मिली थी। उसके अलावा उनके किसी भी नेता को 1984 के बाद से अब तक इतना बहुमत नहीं मिला था।

इसके बाद मोदी सरकार के तीसरी बार लगातार सत्ता में आने पर सुधांशु त्रिवेदी ने पक्ष के फिर चूक जाने को लेकर शायर वसीम बरेलवी की गजल की कुछ लाइनें पढ़ीं...''दरिया का सारा नशा उतरता चला गया, वह डुबाता रहा और मैं उभरता चला गया। मंज़िल समझ के बैठ गए जिनको चंद लोग, मैं ऐसे रास्तों से गुज़रता चला गया।''

ये भी पढ़ें- पेपर लीक पर राहुल गांधी का माइक क‍िया गया बंद? स्‍पीकर ओम बिरला से जानें जवाब

नेहरू और PM मोदी की तुलना पर भी सुधांशु त्रिवेदी ने दिया जवाब

सुधांशु त्रिवेदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना करने पर भी जवाब दिया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जब चुनाव हुआ तो कुछ वोट पट्टाभि सीतारमैया समेत कई लोगों को मिले, लेकिन बाकी सारे वोट सरदार पटेल को मिले थे। नेहरू को तो एक भी वोट नहीं मिला था और पीएम मोदी तो सर्वसम्मति से पीएम बने हैं...इसलिए दोनों के बीच कोई तुलना ही नहीं हो सकती।

वायरल हो गया सुधांशु त्रिवेदी का वीडियो, क्या बोल रहे हैं लोग?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+