'ऐसे 'देशद्रोही' में राहुल गांधी का भरोसा कायम है', कांग्रेस छोड़ने वाली नेता राधिका खेड़ा ने क्यों कहा ऐसा?
Sam Pitroda: कांग्रेस में सैम पित्रोदा की वापसी सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सैम पित्रोदा को उनके विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब उन्हें फिर से कांग्रेस में वापस ले लिया है।
सैम पित्रोदा की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने 26 जून को एक प्रेस रिलीज जारी किया है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया है।

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, अब पित्रोदा कोई ऐसा बयान नहीं देंगे। जिससे भविष्य में विवाद पैदा हो। कांग्रेस के इस फैसले के बाद कई विपक्षी नेताओं ने इसपर सवाल उठाया है। खुद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली नेता राधिका खेड़ा ने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। जो वायरल हो रहा है।

राधिका खेड़ा बोलीं- 'राहुल संसद में कम, विदेश में ज्यादा दिखेंगे'
राधिका खेड़ा ने लिखा, ''वाह! कांग्रेस का नया 'गोल्डन रिटर्न' सैम पित्रोदा! कांग्रेस की कलाबाजी। चुनाव के समय हटाओ, बाद में वापस लाओ! राहुल गांधी के विदेश टूर मैनेजर की वापसी से साफ है 'राहुल संसद में कम, विदेश में ज्यादा दिखेंगे।' जिसे पूर्व भारतीयों में चीनी, दक्षिण भारतीय में अफ्रीकी दिखते हैं, ऐसे 'देशद्रोही' में राहुल गांधी का भरोसा कायम है!''
राधिका खेड़ा ने कहा- 'सैम पित्रौदा चुनाव खत्म होते ही वापिस ''महबूबा'' बना लिए गए!'
राधिका खेड़ा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''चुनावी डाइवोर्स दे दिए गए सैम पित्रौदा चुनाव खत्म होते ही वापिस ''महबूबा'' बना लिए गए! अब बस 'सौतन' मणिशंकर ऐय्यर भी वापिस बुला लिए जायें तो 'मैं-तुम-और वो' वाली कहानी पूरी हो। क्योंकि दूर होए सजनी तो ... राजा जी के दिलवा टूट जाई।''
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के भीतर महिलाओं का अपमान और दुर्व्यवहार करने का लगाया था आरोप
बता दें कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रवक्ता थीं। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा देने वालीं राधिक खेड़ा कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राधिका खेड़ा ने कहा था कि, कांग्रेस पार्टी के भीतर महिलाओं का अपमान और दुर्व्यवहार किया जाता है।
राधिका खेड़ा 6 मई 2024 दावा किया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान उनको छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शराब पीने का ऑफर दिया था। राधिका ने ये भी आरोप लगाया था कि सुशील आनंद शुक्ला ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गालियां दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications