दादा की उम्र में आमिर खान तीसरी पत्नी तलाश रहे हैं, भाजपा सांसद का तंज

भोपाल, 12 जुलाई। मध्य प्रदेश से भाजपा के सांसद सुधीर गुप्ता ने बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश की बढ़ती आबादी के पीछे आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है। आमिर खान जैसे लोग भारत की आबादी का संतुलन बिगाड़ते हैं। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मंदसौर से भाजपा सांसद ने कहा कि भारत को बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करने के लिए सख्त और मजबूत कदम उठाने की जरूरत है।

amir

दादा की उम्र में तीसरी पत्नी तलाश रहा
देश में बढ़ती हुई आबाद की नियंत्रित करने की वकालत करते हुए सुधीर गुप्ता ने कहा कि दुर्भाग्य से आमिर खान देश के लोगों के लिए हीरो हैं, उन्होंने रीना दत्ता को छोड़ा, उनसे आमिर के दो बच्चे हैं, फिर आमिर ने किरण राव से शादी की और उनसे एक बच्चा है। इस उम्र में जब उनकी दादा बनने की उम्र है वह तीसरी पत्नी तलाश रहे हैं। सुधीर गुप्ता यहीं नहीं रुके उन्होंने क्या यही संदेश एक हीरो देता है। यह जो दुनियाभर के लोग कहते थे कि अंडा बेचने के अलावा इन लोगों के पास ज्यादा दिमाग नहीं है, ये इतना ही करें तो ज्यादा ठीक है।

भारत का हीरो क्या संदेश देना चाहता है
सुधीर गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने दुर्भाग्यपूर्ण बंटवारे के बाद इस तरह के लोगों को देश से बाहर निकाल दिया, लेकिन हमारी जमीन नहीं लौटाई। आखिर आमिर खान जैसे लोग क्या संदेश देते हैं, वह हीरो हैं, भारत के लिए दुनिया को वह क्या संदेश देना चाहते हैं। जो लोग उन्हे अंडा बेचने वाला कहते हैं वो शायद सही हैं। सुधीर गुप्ता ने कहा कि अगर पीछे पलटकर देखें तो जो बंटवारा हुआ था भारत का उसमे भूमियां ज्यादा गई थी पाकिस्तान जबकि जनसंख्या कम। लेकिन जब उन्होंने धक्का देकर लौटा दिया तो उन बेशर्मो ने उसके बदले जमीन नहीं लौटाई। यह शर्मदार दुनिया है और इसमे पाकिस्तान की दुनिया में क्या हाल है।

अंडा बेचने से ज्यादा अक्ल नहीं
मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद ने कहा अगर हम भारत के परिपेक्ष्य में देखें तो लोगों का हीरो आमिर खान है। पहली पत्नी रीना दत्ता अपने दो बच्चों के साथ है, दूसरी पत्नी किरण राव एक बच्चे के साथ, कहां भटकेगी उसकी चिंता नहीं है। लेकिन दादा आमिर तीसरी खोजने जुट गए हैं। भाजपा सांसद ने आमिर खान पर हमला बोलते हुए कहा कि ये भारत का संदेश है, ये हीरो है, ये जो दुनिया कहती थी कि ये अंडा बेचने के अलावा ज्यादा कुछ अक्ल है नहीं, इतना ही करें तो ज्यादा ठीक है, भारत की आबादी को असंतुलित करने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है, यह दुर्भाग्य है।

8 बच्चों की मां के बयान का जिक्र
फरीदाबाद की महिला क्रिस्टीन का जिक्र करते हुए सुधीर गुप्ता ने कहा कि अगर दुर्भाग्य देखने जाएं तो फरीदाबाद की एक महिला जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी, उसने अपने आठवे और अंतिम बच्चे को जन्म दिया मृत्यु से पहले। उसने बयान दिया कि मैं प्रसन्न हूं कि मैं दुनिया को मेरे दिव्य संदेशों को मेरे ईश्वर के संदेशों को पहुंचाने में अपने आठ बच्चे दे पाई हूं, तो कौन से संदेश हैं, इसलिए भारत को कठोर होना पड़ेगा, विकासवादी सोच अगर चाहिए तो जनसंख्या पर नियंत्रण चाहिए। जिन लोगों के कुत्सित इरादे हैं उसपर नियंत्रण करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+